कानपुर : आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 3 की मौत व 20 घायल; दिल्ली से सीवान जा रही थे यात्री

कानपुर। दिल्ली से बिहार के सीवान जा रही एक प्राइवेट बस आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के भीषण हादसे का शिकार हो गई। अरौल कट (तहसील बिल्हौर) के पास सुबह करीब 3:20 बजे तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है, जबकि लगभग 20 यात्री घायल हुए हैं।

हादसे के तुरंत बाद ही बस के भीतर अफरा-तफरी मच गई। कई यात्री टूटी सीटों और कांच के शीशों के बीच फंसे रह गए। घटना की सूचना मिलते ही बिल्हौर तहसील प्रशासन, पुलिस बल और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। राहत कर्मियों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कर यात्रियों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

दुर्घटना के बाद बस को क्रेन की मदद से हटा कर यातायात सामान्य कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि बस चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया था। तेज रफ्तार और रात के समय होने वाली धुंध हादसे का कारण हो सकती है। मामले की जांच जारी है।

जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील और पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।

घायलों की सूची:

  • पवन कुमार (बच्चे सहित) – बिहार, सीवान
  • सत्येंद्र कुमार – बिहार, शिवान
  • सपना दुबे – बिहार, गोपालगंज
  • दयाशंकर – अयोध्या
  • गुड्डी – बिहार, शिवगढ़
  • रणधीर सिंह – गोरखपुर
  • पवन कुमार – बिहार, शिवान
  • अंकुश – बिहार, दरभंगा
  • अमित शर्मा – हरियाणा, फरीदाबाद
  • शिवेंद्र सिंह – दिल्ली
  • प्रेम प्रकाश – छपरा
  • अभिषेक – बुलंदशहर
  • छाया कुशवाहा – बिहार, गोपालगंज
  • संप्रति – बिहार, गोपालगंज
  • लाक्षिका – बिहार, गोपालगंज
  • संदीप कुमार – बिहार, गोपालगंज
  • साहिल – बिहार, सिवान
  • अरविंद यादव – दिल्ली
  • लालचंद यादव – दिल्ली
  • रंजनी कुमारी – बिहार, गोपालगंज
  • राजन कुमार – बस्ती
  • अजय – बिहार, शिवान
  • गुड्डू बैठा – बिहार, सीतामढ़ी
  • अजय कुमार – बस्ती

एक बच्चे सहित तीन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। इंस्पेक्टर जनार्दन सिंह यादव ने बताया कि बस लगभग 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली से सिवान जा रही थी। घटना के समय बस की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच थी और चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

कुछ मामूली घायल लोग मौके से ही अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं। घटना के बाद चालक और क्लीनर मौके से फरार हो गए हैं।

यह भी पढ़े : अमेरिकी आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के कार्यवाहक प्रमुख डेविड रिचर्डसन का इस्तीफा

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें