Kanpur Accident : गणेश विसर्जन यात्रा में लोडर का पहिया चढ़ने से हादसा, महिला की मौत

Kanpur Accident : चौबेपुर के भगवंतपुर गांव से मंगलवार को निकाली गई गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान लोडर का पहिया चढ़ने से स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संगिनी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

भगवंतपुर निवासी विजय अवस्थी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हैं। घटना के समय, गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए निकली यात्रा में सभी लोग अपने घर के पास पूजा कर रहे थे। इसी दौरान, विजय अवस्थी की 40 वर्षीय पत्नी, स्वास्थ्य केंद्र में संगिनी के पद पर तैनात निर्मला देवी, पूजा करने पहुंची थीं। जैसे ही लोडर चालक ने पीछे करने का प्रयास किया, निर्मला देवी गिर गईं और उनके ऊपर से पहिया निकल गया।

इसके बाद, चालक ने लोडर को आगे बढ़ाया तो फिर से पहिया उनके ऊपर आ गया। गंभीर रूप से घायल निर्मला देवी को तुरंत बिठूर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि लोडर के पहिए के चढ़ने से महिला की मौत हुई है। अभी तक मृतका के स्वजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

यह भी पढ़े : Mathura : बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरोपी को मिला मृत्युदंड, मां बोली- ‘पति और बेटी को मिला न्याय’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें