
Tirwa, Kannauj : ठठिया थाना क्षेत्र के खुमानपुरवा में पुरानी रंजिश को लेकर गांव में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के मध्य हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया गया कि उपरोक्त थाना क्षेत्र के गांव खुमानपुरवा और बहसुइया के ग्रामीणों के बीच विवाद हुआ। बताया गया कि बहसुइया ग्राम प्रधान मनोज यादव और खुमानपुरवा निवासी विनोद कुमार के बीच पुरानी रंजिश चल रही है।
विगत दिनों दोनों पक्षों के दर्जनों लोग एक बार फिर आमने-सामने आ गए। पहले अभद्रता हुई और देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा।
विवाद में कई लोग घायल हुए। इस दौरान किसी व्यक्ति ने विवाद का वीडियो भी रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची, तो पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वायरल वीडियो के अलावा घटनाक्रम को लेकर अन्य जानकारी जुटाकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक पक्ष ने घटना को लेकर शिकायत पत्र भी पुलिस को सौंपा है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।
यह भी पढ़े : सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, राम कथा पार्क हेलीपैड पर उतरा हेलीकॉप्टर
भारत का पहला फैमिली SUV स्कूटर लॉन्च, 3 पहियों पर 200 किमी रेंज