Kannauj : कांग्रेसियों का सांकेतिक धरना, गांधी प्रतिमा पुनः स्थापित करने की मांग

भास्कर ब्यूरो

  • “बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो” के प्रतीक के रूप में मुँह, आंख और कान बंद कर किया प्रदर्शन।

Kannauj : जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आवास विकास कॉलोनी स्थित गांधी पार्क में सांकेतिक धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के तीन बंदरों की सीख “बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो, बुरा मत देखो” के प्रतीक के रूप में मुँह, आंख और कान बंद कर प्रदर्शन किया।धरना स्थल से कांग्रेस नेता तहसील परिसर पहुंचे और उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र दुबे को राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन सौंपा।जिलाध्यक्ष शाकिर हुसैन ने कहा कि गांधी पार्क की स्थिति बेहद खराब है।जगह-जगह कूड़े के ढेर और आवारा पशुओं का जमावड़ा है, लेकिन नगर पालिका प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।

कांग्रेस आंदोलन फ्रंट के प्रदेश महासचिव ने बताया कि लगभग 40 वर्ष पूर्व गांधी प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन डीएम रमेश नारायण त्रिवेदी ने कराया था। हाईवे निर्माण के दौरान प्रतिमा को 2022 में हटाकर आवास विकास पार्क में स्थापित किया गया था। तब यह आश्वासन दिया गया था कि कार्य पूरा होने पर प्रतिमा को पुनः उसी स्थान पर लगाया जाएगा, लेकिन अब उसकी जगह पूर्व मंत्री स्वर्गीय राम प्रकाश त्रिपाठी की मूर्ति स्थापित कर दी गई है।कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि गांधी जी की प्रतिमा को पश्चिमी बाईपास पर उसके मूल स्थान पर पुनः स्थापित किया जाए।

इस अवसर पर पीसीसी सदस्य संजय पौल, जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे पप्पू, नगर अध्यक्ष आशीष चौहान, ओ.पी. तिवारी, प्रमोद शाक्य, चंद्रशेखर कश्यप एडवोकेट, मेहराज वारसी, योगेंद्र यादव एडवोकेट, आमिर अंसारी एडवोकेट, शोयल खान राजा, सुनील राजपूत, सैय्यद समीर, दिलशाद खान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें