Kannauj : सपा नेताओं ने मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

भास्कर ब्यूरो

सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आज भी प्रासंगिक :- जिलाध्यक्ष

Kannauj : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में सपा कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष कलीम खान ने गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को आज भी प्रासंगिक बताया। वहीं विधानसभा अध्यक्ष पीपी सिंह व सपा नेता यश कुमार दोहरे ने शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और “जय जवान, जय किसान” के नारे को याद किया।

पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे और सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने कहा कि गांधी और शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव आकाश शाक्य, पूर्व ब्लाक प्रमुख रजनीकांत यादव, विवेक पाल, नेम सिंह यादव, दरोगा कटियार, आरिफ ज़मा, आनंद बाबू यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें