Kannauj : आलू और खाद की किल्लत पर सपा का हंगामा, खून से लिखा पत्र जिलाधिकारी को सौंपा

Kannauj : आलू और खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जुही सिंह एवं शशिमा सिंह दोहरे के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुँचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

विशेष रूप से, शशिमा सिंह दोहरे ने यह पत्र अपने खून से लिखकर राष्ट्रपति को भेजा। उन्होंने कहा कि किसानों की व्यथा और उनकी कठिनाइयाँ सीधे देश के सर्वोच्च पद तक पहुँचें, ताकि सरकार किसानों की बदहाल स्थिति पर संज्ञान ले। आरोप लगाया गया कि आलू और खाद की किल्लत से किसान बुरी तरह प्रभावित हैं और सरकार की नीतियाँ उनकी परेशानियाँ और बढ़ा रही हैं।

सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए

इस दौरान सपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। भीड़ बढ़ने पर प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात किया और कई वाहनों के चालान भी किए।

सपा नेताओं का आरोप है कि कलेक्ट्रेट पहुँचने से पहले ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया, जिससे कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। जमकर नारेबाजी और हंगामे के बाद अंततः सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को जिलाधिकारी से मिलने की अनुमति दी गई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, अरविंद यादव, नगर अध्यक्ष मुस्तेहसन, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अंशु पाल, विवेक पाल, हसीब हसन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: Sitapur : नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया
परेशान न हों, इलाज में मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें