Kannauj : समाजवादियों ने मनाई मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती

Kannauj : समाजवादी पार्टी कार्यालय में बुधवार को देश के मिसाइल मैन और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कलीम खान ने की। पार्टी नेताओं ने कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।कलीम खान ने कहा कि डॉ. कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। वे एक महान वैज्ञानिक और इंजीनियर थे जिन्होंने देश की रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी को नई दिशा दी। उनके योगदान के कारण ही उन्हें ‘मिसाइल मैन’ कहा जाता है।

इस मौके पर युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन और विधानसभा अध्यक्ष पी.पी. सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. कलाम सादगी, ईमानदारी और देशभक्ति के प्रतीक थे। समाजवादी उनके आदर्शों पर चलकर देश को नई ऊर्जा देने का संकल्प लेते हैं। नेताओं ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयासों से कन्नौज के फखिरपुर गांव में किसानों को ट्यूबवेल फ्री बिजली, घरेलू कनेक्शन और आटा चक्कियों को ऊर्जा आपूर्ति की सौगात दी गई। भाजपा सरकार ने जिस सौर ऊर्जा प्लांट को वर्षों तक बंद रखा, वह अखिलेश यादव के विरोध के बाद ही दोबारा चालू हो सका।

कार्यक्रम में जिला महासचिव राम सेवक राजपूत, पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे, यश कुमार दोहरे, रजनीकांत यादव, विजय दुबेदी, शरद यादव, बजरंग सिंह चौहान, राजेश पाल, नितिन यादव, विवेक पाल, आरिफ जमा, सद्दाम खान, गुफरान अहमद, वसीम हसन लल्ला, आनंद बाबू यादव, राजपाल राजू, शिब्बू तिवारी, अजय कश्यप, अशुतोष यादव, मुकीम खान सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें