kannauj : ठंड से राहत, घुसपैठियों पर असीम अरुण का हमला

kannauj : कड़ाके की ठंड… हाड़ कंपाती सर्द हवा… और इन्हीं सर्द रातों में गरीबों के लिए बड़ी राहत की पहल। कन्नौज में प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, समाजसेवी बिपिन दीक्षित और कन्हैया दीक्षित के साथ आगे आए और सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म कंबल वितरित किए। ठंड से ठिठुर रहे गरीबों के चेहरों पर कंबल मिलते ही मुस्कान लौट आई।

कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान मंत्री असीम अरुण ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर भी कड़ा रुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं होगा। अवैध रूप से रहने वाले और पहचान छिपाकर गतिविधियां करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे, चाहे वह कहीं का भी हो।

कन्नौज में बढ़ती ठंड को देखते हुए मंत्री असीम अरुण ने स्थानीय समाजसेवियों के साथ मिलकर कंबल वितरण अभियान चलाया। कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब और असहाय लोग पहुंचे। मंत्री असीम अरुण ने कहा हमारा संकल्प है कि कन्नौज में कोई भी व्यक्ति ठंड से बीमार न पड़े। समाजसेवी बिपिन और कन्हैया दीक्षित ने बहुत ही सराहनीय पहल की है। यह एक अच्छे समाज की निशानी है, जहाँ हम एक-दूसरे की चिंता करते हैं।
मंत्री ने आगे कहा कि सर्दी में वृद्धजनों, आश्रयगृहों और सड़क किनारे रहने वालों का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। अलाव जलवाना, गर्म कपड़ों का इंतज़ाम करना ये सब ऐसे कदम हैं जो कई जिंदगियों को बचा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें