
भास्कर ब्यूरो
- बाहर से आई आकर्षक झांकियां थी शामिल
- कई जगह फूलों की वर्षा कर हुआ स्वागत
Gursahaiganj, Kannauj : कस्बा में मंगलवार को महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
महर्षि वाल्मीकि सेना द्वारा मंगलवार को वाल्मीकि जयंती के मौके पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। चेयरमैन प्रतिनिधि मयंक गुप्ता ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जिसमें लव कुश सीता काली मंडल मयूर नृत्य के अलावा महर्षि वाल्मीकि पर आधारित कई झांकियां शामिल थी।
बज रहे डीजे पर युवाओं ने जमकर नृत्य किया। रेलवे रोड से शुरू हुई शोभायात्रा तिर्वा रोड चकोर रोड तिराहा जीटी रोड होते हुए वापस रेलवे रोड पहुंची। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। मुख्य रूप से अशोक वाल्मीकि भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल विराट बाल्मिकी सभासद संतोष गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।