Kannauj : आग की चपेट में आए पेशकार की उपचार के दौरान मौत

  • मामला कन्नौज जिले की तहसील तिर्वा में कार्यरत न्यायिक तहसीलदार के पेशकार का है।
  • आवास में सोते समय हीटर की चिंगारी से लगी आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे पेशकार।

Kannauj : तिर्वा तहसील मुख्यालय पर न्यायिक तहसीलदार के पेशकार की उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। दिवंगत पेशकार शुक्रवार को तहसील स्थित आवास में आग लगने की घटना में गंभीर रूप से झुलस गए थे।

बताते चलें कि सीतापुर जिले की सदर कोतवाली के पुलिस लाइन, ग्वाल मंडी (गांव महमूदपुर) निवासी यशवंत वर्मा तिर्वा तहसील में न्यायिक तहसीलदार न्यायालय में पेशकार थे।

बीते शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे के करीब तहसील मुख्यालय स्थित आवासीय परिसर में उपनिबंधक कार्यालय के पीछे स्थित ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में लंच करने गए थे। लंच के बाद पेशकार कमरे में ही लेट गए थे। इसी दौरान कमरे में बेड के निकट रखे बिजली हीटर की चिंगारी से कमरे में आग लग गई थी। आग की घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया था।

मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने कमरे में उपलब्ध आग बुझाने वाले संसाधनों से आग पर काबू पाया और दरवाजा तोड़ने के बाद गंभीर रूप से झुलस चुके पेशकार को उपचार हेतु तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था।

मंगलवार को लखनऊ स्थित चिकित्सालय में उपचार के दौरान पेशकार का निधन हो गया।

निधन के उपरांत दिवंगत पेशकार का शव उनके पैतृक गांव लाया गया। मामले की जानकारी जब तिर्वा तहसील मुख्यालय स्थित अधिकारियों, राजस्व कर्मियों और अधिवक्ताओं को हुई तो शोक की लहर दौड़ गई। कई लोग दिवंगत पेशकार के अंतिम दर्शन के लिए उनके गृह जनपद के लिए रवाना हो गए।

मामले में तहसीलदार तिर्वा अवनीश कुमार ने भी घटना पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि दिवंगत पेशकार के तीन बच्चे हैं और वह तहसील में अकेले ही रहते थे।

पेशकार की मौत पर तहसील मुख्यालय पर शोक का माहौल देखा गया, वहीं कई विभागीय कार्यालय भी बंद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें