Kannauj : मिशन शक्ति अभियान, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाएं सम्मानित

Kannauj : रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन हाल में रविवार को भव्य समारोह आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। अधिकारियों ने महिलाओं व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान 5.0 की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 और महिला सहायता नंबर 181 समेत अन्य सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य रहीं। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और प्रशासनिक क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने नृत्य, गीत और देशभक्ति प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर, तिर्वा, यातायात समेत पुलिस विभाग के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने महिलाओं की उपलब्धियों और छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की और उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें