
भास्कर ब्यूरो
- आल्हा गायन में प्रथम स्थान,अब लखनऊ में प्रदेश स्तर पर दिखेगा हुनर।
Kannauj : सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से हमारी संस्कृति हमारी पहचान विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में कन्नौज के उभरते लोक कलाकार ठाकुर कृष्णा सिंह ने कानपुर मण्डल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। कृष्णा, प्रसिद्ध लोक कलाकार एवं आल्हा सम्राट ठाकुर संग्राम सिंह के पुत्र हैं।
प्रतियोगिता के पहले चरण में जनपद स्तर पर आल्हा गायन में प्रथम स्थान हासिल करने के बाद कृष्णा ने मण्डल स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस उपलब्धि पर पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र और विद्या गायन शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। आल्हा सम्राट संग्राम सिंह ने बताया कि 23 जनवरी को लखनऊ में मण्डलीय विजेताओं का पूर्वाभ्यास होगा, जबकि 24 से 26 जनवरी के बीच प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में कृष्णा अपनी प्रस्तुति देंगे।










