कन्नौज: एक लाख का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, एसओजी टीम ने महाराष्ट्र से दबोचा

[ जानकारी देते एसपी और सीओ सदर ]

  • डेढ़ साल पहले पड़ी डकैती में था शामिल

गुरसहायगज, कन्नौज। ज़िले में वर्ष 2023 में पड़ी डकैती में शामिल शातिर बदमाश को जिस पर एक लाख का इनाम घोषित था एसओजी और सर्विलांस टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ने इस सफलता पर टीम को बधाई दी है।

कन्नौज कोतवाली के मोहल्ला मकरंद नगर निवासी विमलेश तिवारी के यहां 29 जून 2023 को बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था जिसमें लाखों के जेवरात और 7 लाख से अधिक की नगदी और लाइसेंसी रिवाल्वर को बदमाश लूट ले गए थे। यह घटना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी और पुलिस ने मामले में 11 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे लाइसेंसी रिवाल्वर और नगदी आदि बरामद कर जेल भेज दिया था लेकिन घटना मैं शामिल एक अन्य आरोपी जिस पर एक लाख रुपए का इनाम था फरार चल रहा था।

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि डकैती की घटना में शामिल एक लाख के इनामी अंतर राज्यीय बदमाश बलादा पारदी निवासी ग्राम मुरादपुर थाना धरनावदा मध्य प्रदेश हाल निवासी वंजरवादी थाना दौलताबाद महाराष्ट्र को एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है। बदमाश ने डकैती की घटना को स्वीकार किया है और उसने की गई घटना के बारे में पूरी जानकारी दी है।

एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश साथी अपराधी है और यह पौने दो साल से फरार चल रहा था। इस पर उड़ीसा, मध्य प्रदेश, रांची आदि प्रदेशों में करीब एक दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश को गिरफ्तार करने वाले एसओजी टीम के प्रभारी कमल भाटी हेड आरक्षी मनोज कुमार तेज प्रताप सिंह और सर्विलांस टीम के अजय सिंह शिवराज यादव सहित करीब 15 पुलिस कर्मियों को सफलता पर बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

मुखवा में पीएम मोदी ने की गंगा पूजा अंसल एपीआई पर कार्रवाई : पिता – पुत्र समेत 5 पर मुकदमा दर्ज ट्रंप ने भारत , चीन समेत देशों पर उच्च शुल्क लगाने का किया ऐलान परिजनों ने कहा – सचिन तो सिर्फ मोहरा , कत्ल के पीछे कोई ओर रूम पर चलो नहीं तो नौकरी छोड़ : नर्सिंग ऑफिसर की पिटाई