कन्नौज : पत्नी से झगड़े के बाद फांसी के फंदे से झूला पति

  • मामला कन्नौज जिले के थाना ठठिया के पलटे पुरवा गांव का

कन्नौज। पारिवारिक कलह में एक जिंदगी खत्म हो गई। घर पर पत्नी से हुये विवाद के बाद पति ने दुकान पर पहुंचकर फांसी लगा ली।घटना की जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक ठठिया थाना क्षेत्र के गांव पलटेपुर्वा गांव निवासी उड़ान सिंह के 32 वर्षीय बेटे दीपू यादव की शादी सात साल पहले कानपुर जिले के गांव बिधनू निवासी शांति देवी से हुई थी। शादी के बाद दंपत्ति के एक चार साल की बेटी अनन्या भी है।

बीते समय में परिवार में अक्सर विवाद होने की बात सामने आईं है। पारिवारिक विवाद के कारण दीपू के मां बाप अलग मकान में रहने लगे थे। इसके बाद भी दीपू और शांति के मध्य अक्सर विवाद होता रहता था। पता चला है कि, बीती सायं भी दंपत्ति के मध्य खाने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दीपू रात में घर से निकल गया और घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित अपनी दुकान पर जाकर लेट गया।

सुबह देर तक जब दीपू वापस घर नहीं लौटा, तो परिजन दीपू का पता लगाने निकले। इसी बीच ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी कि, दीपू की दुकान का गेट खुला है, और अंदर दीपू का शव फांसी के फंदे से लटक रहा है। मामले की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मचा गया। मौके पर पहुंचे परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

फिर मुश्किलों में एअर इंडिया भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी का आरोप भारत-कनाडा के रिश्तों में जमी बर्फ पघली पठानकोट में अपाचे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग मैं मर रहा था… प्लेन क्रैश में जिंदा बचे यात्री ने बताया