Kannauj : अपना त्योहार – अपनों से व्यवहार की होर्डिंग ने फैलाई सनसनी

भास्कर ब्यूरो

  • कस्बा में कई जगह लगी थी ऐसी होर्डिंग
  • सोशल मीडिया पर कमेंट होने के बाद लोगों ने इन्हें उतार दिया

Gursahaiganj, Kannauj : कन्नौज लोगों में वैमनस्यता का जहर घोलने वाले लोग बाज नहीं आ रहे हैं। दीपावली के त्यौहार को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने अपना त्यौहार अपनों से व्यवहार की होर्डिंग लगा दी जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने इन्हें हटा दिया।
समाज में जहर घोलने का काम कुछ लोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने दीपावली के त्यौहार को लेकर नगर के मुख्य मार्गों पर कई स्थानों पर अपना त्यौहार अपनों से व्यवहार, जात-पात की करो विदाई हिंदू हिंदू भाई-भाई जैसे स्लोगन लिखी कई होर्डिंग रात के अंधेरे में लगा दी।

सुबह लोगों ने जब इन्हें देखा तो चर्चा शुरू हो गई और सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे समाज में जहर घोलने बाला बता कर इसकी निंदा की। मामला काफी चर्चा में आने के बाद जब पुलिस तक यह मामला पहुंचा तो पुलिस ने इसमें लिखे व्यक्ति के नाम पर सूचना भेजी और इसके बाद लोगों ने इन्हें हटा दिया। कुछ संभ्रांत लोगों ने इसे गलत बताया कहा कि इस तरीके से होर्डिंग लगाकर समाज में वैमनस्यता फैलाई जा रही है। नगर की गंगा जमुनी तहजीब को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें