कन्नौज : स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने पहुंचे भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष

कन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मोत्सव पर चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत हसेरन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर शुभारंभ किया और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ देश निरंतर प्रगति कर रहा है। डिजिटल इंडिया और विकसित भारत की दिशा में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोगियों व तीमारदारों से सहज भाषा में संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, और रोग के अनुसार दवाओं का वितरण पारदर्शिता से हो।

चिकित्सा प्रभारी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हसेरन सीएससी पर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही हैं। हालांकि, मौके पर कुछ लोगों ने मौखिक शिकायतें भी रखीं, जिनके निस्तारण हेतु उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में पूर्व प्रधान राजेश शाक्य, सतीश चंद्र गुप्ता, गुंजन तिवारी, अनिल खटीक, गोपाल चंद्र गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : H1-B Visa पर अमेरिका का आया जवाब, कहा- ये ‘वन टाइम पेमेंट’ है, पुराने वीजा होल्डर को दी राहत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें