Kannauj : फायरिंग की वारदात से सनसनी, युवक के पेट और हाथ में लगी गोली

भास्कर ब्यूरो

  • मामला कन्नौज जिले की सदर कोतवाली के चौकी जलालपुर के गांव सिमरापुर का।
  • घटना का कारण एक दीवार को लेकर बताया गया पुराना विवाद।
  • घटनाक्रम के दौरान युवक अपने भाई के साथ घर से बाहर जाने के लिए था निकला।

Kannauj : गुरुवार की सुबह फायरिंग की खबर पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जानकारी पर पता चला कि, एक युवक गोली लगने से घायल हुआ है। युवक के पेट और हांथ में गोली लगी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया है। जहां उसका उपचार जारी था।

जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली कन्नौज के चौकी जलालपुर क्षेत्र के गांव सिमरापुर गांव निवासी अमित और अर्पित पुत्र मलिखान सिंह आपस में सगे भाई हैं। गुरुवार की सुबह दोनों भाई अपने काम से गांव से बाहर जाने को रवाना हुये थे। जैसे ही दोनों भाई कुछ ही दूरी पर पहुंचे, तभी उन पर फायरिंग कर दी गई। फायरिंग की आवाज से जहां ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। गोली अर्पित के एक हांथ में लगी, जबकि दूसरी गोली अर्पित के पेट को छूती हुई निकल गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में अर्पित को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डाक्टर सावेद ने अपनी मेडिकल टीम के साथ अर्पित का उपचार शुरू किया। उन्होंने बताया कि अर्पित को रक्तस्राव हो रहा था, लेकिन स्थित नियंत्रण में कर ली गई है।घटनाक्रम की जानकारी में अर्पित ने बताया कि, उनके पिता मलिखान सिंह और गांव के चंद्रपाल के मध्य एक दीवार को लेकर पुराना विवाद चल रहा है, इसको लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। इसी रंजिश के तहत चंद्रपाल के पुत्र योगेन्द्र ने उस पर फायरिंग की है। अर्पित का कहना था कि, योगेन्द्र अपने पास लाइसेंसी रिवॉल्वर जो उसके भाई की बताई जा रही है,रखता है, इसी से उसको जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। वहां घटना को लेकर कुछ लोगों का कहना था कि, बाइक को साइड ना देने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हुआ, जिसके बाद फायरिंग की वारदात घटी।

फिलहाल घायल अर्पित के भाई अमित ने पुलिस के घटना की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू करते हुये आरोपी योगेंद्र की तलाश शुरू कर दी है।
फिलहाल घटना के बाद से आरोपी फरार है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें