Kannauj : अटल जयंती पर सदर तहसील में लगी प्रदर्शनी, भाजपा नेताओं ने अटल के विचारों को किया नमन

Kannauj : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन की ओर से सदर तहसील परिसर में उनके जीवन पर आधारित एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में अटल जी के प्रेरणादायी ध्येय वाक्य, ऐतिहासिक क्षणों के चित्र और राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रसंग प्रदर्शित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक तथा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि एक विचार और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थे। नेता प्रतिपक्ष रहते हुए भी उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने कहा कि अटल जी के विकसित भारत के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साकार कर रहे हैं।

वहीं, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया ने अटल जी के ऐतिहासिक कथन “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा” को याद करते हुए कहा कि आज यह भविष्यवाणी साकार हो रही है। इस दौरान “अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें” के नारे भी गूंजते रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें