कन्नौज : चाय पीने के दौरान युवकों में विवाद, तमंचे से फायर में युवक को लगे छर्रे

कन्नौज। गुरुवार की देर सायं एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे युवकों में विवाद हो गया। इस दौरान एक युवक ने अपने पास मौजूद तमंचे से फायर कर दिया, फायर से मौके पर मौजूद युवक के हांथ में छर्रे लगे और वह जमीन पर गिर पड़ा। फायर की आवाज पर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

बताते चलें कि, सदर कोतवाली क्षेत्र के भूड़पुर्वा गांव निवासी पुष्पेंद्र पाल कन्नौज तिर्वा मार्ग पर पाल चौराहे पर स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। यहां इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के माहदियुरा गांव निवासी अखिल पाल भी मौके पर पहुंचे और चाय पीने लगे। दोनों लोगों में पहले बातचीत होती रही, लेकिन एकाएक दोनों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, विवाद के दौरान अखिल ने अपने पास मौजूद तमंचे से पुष्पेंद्र की ओर फायर कर दिया। फायर की आवाज से जहां आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया वहीं पुष्पेंद्र जमीन पर गिर गया। पुष्पेंद्र के हांथ में छर्रे लगे हैं। फायर के दौरान तमंचे से निकली गोली पास विवाद स्थल के पास स्थित एक लकड़ी के खोखे में जा घुसी।

मामले की जानकारी पर पाल चौराहा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अखिल को तमंचे सहित गिरफ्तार कर लिया है ऐसी जानकारी मिली है। वहीं उपचार हेतु पुष्पेंद्र को अस्पताल भेजा गया है।

घटना को लेकर पाल चौराहे पर मौजूद पुष्पेंद्र के दोस्तों ने बताया कि, उपरोक्त दोनों युवकों के मध्य रिश्तेदारी है, पहले भी दोनों के मध्य झगड़ा और फायरिंग की घटना घटी थी। काफी समय से दोनों के मध्य बातचीत का सिलसिला बंद रहा। गुरुवार को दोनों युवक एक साथ पाल चौराहे पर एक साथ कैसे मौजूद थे, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : Bihar Election : कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें