
Kannauj : श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा 1 अक्टूबर 2025 को लखीमपुर खीरी जिले के लुधौनी से शुरू हुई। यह यात्रा लगातार जनता के बीच समाजवादी विचारधारा का प्रचार-प्रसार कर रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना और आगामी 2027 विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरना है। समाजवादी छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष शुभम यादव, आदर्श यादव (संयोजक) और दयाशंकर (संचालक) के नेतृत्व में चल रही यह यात्रा सीतापुर के पवित्र स्थल नैमिषारण्य से होते हुए अपनी ऊर्जावान गति बनाए हुए है।
5 अक्टूबर की रात जब यह साइकिल काफिला कन्नौज पहुँचा, तो सपा युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर यात्रियों का भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर साइकिल सवारों का मनोबल बढ़ाया और समाजवादी संदेश यात्रा को पूरा समर्थन दिया।
इस अवसर पर हसीब हसन और विधानसभा अध्यक्ष प्रवल प्रताप सिंह ने कहा कि यह श्रद्धेय नेताजी की संदेश यात्रा, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। युवाओं का यह जोश बता रहा है कि 2027 में प्रदेश की राजनीति में एक नई समाजवादी लहर उठेगी और मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प अवश्य पूरा होगा।
यह यात्रा 9 अक्टूबर को सैफई पहुँचकर संपन्न होगी।
कार्यक्रम में श्याम सिंह यादव (जिला पंचायत सदस्य), नेम सिंह यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), विवेक पाल, नितिन यादव (सेक्टर प्रभारी), आनंद बाबू यादव, अनुज यादव, शिब्बू तिवारी, तुफैल खां, मसूद अहमद भुट्टो, दीपक यादव, अनुराग यादव सहित कई स्थानीय समाजवादी नेता उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े : रजत बेदी का फूटा गुस्सा, बॉलीवुड को बताया संवेदनहीन और स्वार्थी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंचे, 400 सफाई कर्मियों का करेंगे सम्मान