Kannauj : मनरेगा नाम परिवर्तन को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन, गांधी के अपमान का आरोप

  • कन्नौज सदर तहसील में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. शाकिर हुसैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध।

Kannauj : सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर जनपद कन्नौज की सदर तहसील कन्नौज में धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मो. शाकिर हुसैन एडवोकेट के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में मनरेगा का नाम बदलने को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान बताया गया।

धरने को पूर्व जिला अध्यक्ष विजय मिश्रा, दिनेश पॉलिवाल, पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक सरफराज हुसैन, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीर सिंह, निःशक्त जन कांग्रेस जिलाध्यक्ष आकाश कटियार सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें