कन्नौज : एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस

कन्नौज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार देर शाम नगर में मशाल जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को तत्काल पूरा करने की आवाज़ बुलंद की।

जुलूस में शामिल छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मशालें थामकर जुलूस को मुख्य मार्गों से निकाला और विभिन्न स्थानों पर रुककर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

जुलूस के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया।

यह भी पढ़े : सीतापुर : अवैध कटान रोकने गए वन दरोगा का फूटा सिर

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें