
Kannauj : ऋषिनगर क्षेत्र के ग्राम मानीमऊ स्थित आनंदेश्वर धाम आश्रम में मां दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को 19वां 21-कुंडीय शतचंडी महायज्ञ, श्रीमद्भागवत महापुराण, रामलीला एवं संत महा महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र धारण कर नंगे पैर शामिल हुए। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया।
मुख्य अतिथि एवं आश्रम के मुख्य व्यवस्थापक पंडित कौशल जी महाराज का भक्तों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा जीटी रोड से होते हुए आनंदेश्वर धाम आश्रम पहुंचकर यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई।
आयोजकों ने बताया कि कथा और यज्ञ का प्रारंभ प्रयागराज से पधारे शिवम शुक्ल महाराज के दिव्य वाणी प्रवचन से हुआ। कथा का समापन एवं यज्ञ पूर्णाहुति दो नवंबर को होगी। इसके साथ ही 29 अक्टूबर को भव्य दुर्गा जागरण, एक नवंबर को यज्ञोपवीत संस्कार और दो नवंबर को रामलीला (धनुष यज्ञ) का आयोजन होगा।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष बलराम सिंह बघेल ‘दाऊ’, कोषाध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी सहित नगर के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े : Gurugram : अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश, तीन नाइजीरियन महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
Agra : सड़क हादसे में पुलिस टीम की कार ट्रक से भिड़ी, मुख्य आरक्षी सहित दो की मौत, 5 घायल














