
JN.1 variant: कोरोना का नाम सुनकर सबको वो दिन याद आ जाते है, जब घर से निकलने तक में डर लगता था। किसी से हाथ मिलाने से पहले और बाद में हाथों को सेनेटाइज़ करना मैंडेटरी हो गया था। COVID-19 ने 2020 आते आते में पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले लिया था। तब से अब तक इसका असर भले ही कम हो गया हो पर डर कम नहीं हुआ।
लोग उस भयावह दौर को पूरी तरह भूल भी नहीं पाए थे कि एक बार फिर एशिया के कई हिस्सों में संक्रमण की रफ्तार बढ़ने लगी है। सिंगापुर, हांगकांग और थाईलैंड जैसे देशों में कोरोना के मामलों में फिर से तेजी देखी जा रही है। इसका मुख्य कारण है ओमिक्रॉन का नया रूप JN.1 वैरिएंट, जो बेहद तेजी से फैलने की क्षमता रखता है।
क्या है JN.1 variant
JN.1 variant ओमिक्रॉन से जुड़ा एक नया सब-वैरिएंट है, जो BA.2.86 (पिरोला) वेरिएंट से निकला है। इसकी पहचान 2023 के अंत में हुई थी और इसके बाद यह अमेरिका, ब्रिटेन, भारत, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों में तेज़ी से फैल गया।

JN.1 variant में स्पाइक प्रोटीन में एक विशेष म्यूटेशन देखा गया है, जो इसे शरीर की कोशिकाओं से अधिक आसानी से चिपकने और तेजी से फैलने में मदद करता है। यह वैक्सीन या पूर्व संक्रमण से बनी इम्युनिटी को भी चकमा दे सकता है। सिंगापुर में एक हफ्ते के भीतर 10000 से ज्यादा नए कोरोना केस देखने को मिले है, अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में भी 30% की वृद्धि दर्ज की गई है। हांगकांग में भी हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं।
भारत में अबतक तक इसके 257 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। पड़ोसी देशों में बढ़ते मामलों के कारण भारत की हेल्थ अथॉरिटीज़ और डॉक्टर सतर्क हो गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि ज़रूरत पड़ने पर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जा सकें।
लक्षण?
JN.1 variant के लक्षण काफी हद तक ओमिक्रॉन जैसे ही हैं, जिनमें शामिल हैं:
सूखी खांसी
बहती या बंद नाक
गले में खराश
बुखार
सिरदर्द
अत्यधिक थकावट
स्वाद या गंध का चला जाना (कुछ मामलों में)
डायरिया (दस्त) — यह लक्षण JN.1 variant में अपेक्षाकृत ज्यादा देखा गया है।
हालांकि अधिकतर मामलों में लक्षण हल्के होते हैं, फिर भी जागरूक और सतर्क रहना जरूरी है।
बचाव के उपाय: कैसे रहें सुरक्षित?
स्वस्थ रहने के लिए निम्नलिखित सावधानियां अपनाना बेहद आवश्यक हैं:
भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनें।
खांसी या छींक आते समय मुंह-नाक को रुमाल या कोहनी से ढंकें।
हाथों की स्वच्छता बनाए रखें — साबुन से हाथ धोएं या सैनिटाइज़र का प्रयोग करें।
लक्षण दिखें तो घर पर रहें और डॉक्टर से सलाह लें।
इन सरल उपायों से आप स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:
Neha Singh Rathore: सावित्रीबाई फुले पर कीचड़ फेंकने वालों ने मुझपर FIR कराई!
https://bhaskardigital.com/neha-singh-rathore-who-lodged-fir-against-me/
यूपी का अगला DGP कौन? प्रशांत कुमार की रिटायरमेंट के बाद डीजीपी की रेस में ये 5 नाम आगे
https://bhaskardigital.com/dgp-up-after-prashant-kumar-retirement-5-names/
बरेली : अंधेरे में डूबा शहर, सोते रहे अफसर! हल्की आंधी में उड़े बिजली विभाग के दावे
https://bhaskardigital.com/bareilly-electricity-department-storm-light-off/