Jhansi : समाज में बदलाव की प्रक्रिया है महिला सशक्तिकरण अभियान- कोतवाल

Jhansi : शनिवार को मोंठ थाने में महिला सशक्तिकरण फेज-5 अभियान की औपचारिक शुरुआत हुई। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन प्रसारित किया गया, जिसे सभी ने गंभीरता से सुना और सराहा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का लक्ष्य रखा गया है।

कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक औपचारिकता नहीं रहेगा, बल्कि इसे और अधिक प्रभावशाली बनाया जाएगा। थाने स्तर पर पुलिसकर्मी नियमित रूप से गांवों और नगर क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही जागरूकता कार्यक्रम, गोष्ठियाँ और संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

अखिलेश द्विवेदी ने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। इसी सोच के साथ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।

कार्यक्रम में मौजूद संभ्रांत नागरिकों ने अभियान की सराहना की और आशा जताई कि इससे महिलाओं को समाज में और अधिक सुरक्षित और सशक्त माहौल मिलेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, कस्बा इंचार्ज अजय यादव, उपनिरीक्षक रामचंद्र, पुष्पेन्द्र कुमार, राजेन्द्र सिंह, जेपी सिंह, भगत सिंह, रजनीकांत सिंह, योगेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी की जमानत याचिका का विरोध किया

Ballia : प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें