
Jhansi : वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर मिशन शक्ति अभियान-5 का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना था।
पुलिस अधीक्षक रेलवे विपुल कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना प्रभारी राहुल सिंह के नेतृत्व में महिला आरक्षी प्रांक्षा, मुख्य आरक्षी मोहम्मद शोएब, आरक्षी सचिन कुमार द्विवेदी, अरबाज खान और नीरज सक्सेना के साथ मिशन शक्ति अभियान-5 आयोजित किया गया। इस अभियान के तहत प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और स्टेशन परिसर में महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इनमें 108 (एंबुलेंस सेवा), 101 (अग्निशमन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवाएं), 1098 (चाइल्डलाइन) और 181 (वीमेन हेल्पलाइन) शामिल हैं। इसके साथ ही महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें गुड टच/बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया और संबंधित पंपलेट वितरित किए गए।
उद्देश्य और महत्व
निरीक्षक ने बताया कि इस प्रकार के अभियान महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सकती है।
ये भी पढ़ें: Bahraich : बिजली का झटका लगने से बालिका की दर्दनाक मौत
सीएम धामी ने कहा, नकल माफिया ने रचा है प्रश्न पत्र लीक करने का षड्यंत्र