Jhansi : मिशन शक्ति अभियान के तहत, नारी सुरक्षा व सरकारी योजनाओं की जानकारी गयी

Jhansi : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, झांसी के दिशा-निर्देशों में मिशन शक्ति अभियान फेस 5.0 के तहत थाना रक्सा में सहायक पुलिस अधीक्षक (क्षेत्राधिकारी सदर महोदय), थाना प्रभारी महोदय, मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा रक्सा के ग्राम पंचायत सचिवालय में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के विषय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल और कॉलेज की छात्राओं तथा महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पूर्वदर्शन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098 सहित आकस्मिक सेवा हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग और जानकारी के बारे में समझाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की समस्याओं को भी सुना गया और उनका समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। इसके अतिरिक्त, पिंक कार्ड वितरित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें: सोनम कपूर फिर बनेंगी मां: घर में आएगा नया मेहमान!

Jhansi : सड़क हादसों में 273 दिनों में 270 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें