
झाँसी। ककरवई थाना क्षेत्र के ग्राम कचीर में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए नगदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण चुरा लिए। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम कचीर निवासी प्रताप सिंह पुत्र चतुर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह नागपुर में रहते हैं। 9 जून को वह नागपुर चले गए थे। 17 अगस्त को उनके पिता ने घर के मेन गेट का ताला टूटा देखा। संदेह होने पर जब वह घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि कमरे में रखी अलमारी, बक्सा, सूटकेस और अटैची सभी के ताले टूटे पड़े थे तथा सारा सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था।
सूचना पर प्रताप सिंह नागपुर से गांव पहुंचे और छानबीन करने पर पता चला कि अलमारी में रखी लाखों की नगदी और सोने-चांदी के जेवरात अज्ञात चोर चुरा ले गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष विनय कुमार साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित से विस्तृत जानकारी लेने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
यह भी पढ़े : झाँसी : अधेड़ ने बिजली के तार पर फंदा डालकर किया सुसाइड, तनाव में था; बीवी-बच्चे करते हैं मजदूदी