
- क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए
- शोहदों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा: एसएसपी
- जनपद में 933 स्थानों पर विराजेंगी दुर्गा प्रतिमाएँ, 6 मेले और 6 रामलीला स्थल, 5 राम बारातें निकलेगी
Jhansi : जिलाधिकारी मृदुल चौधरी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने आज कलेक्ट्रेट नवीन सभागार में आगामी पर्वों एवं त्योहारों नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली, अग्रसेन जयंती आदि को दृष्टिगत धर्मगुरु दुर्गा पंडाल आयोजकों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा की।
जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कहा कि पर्वों एवं त्योहारों का आगामी एक माह का समय संवेदनशील है। यह एक माह त्योहारों की उमंग से भरा होगा, बाजारों में भीड़ होगी और विभिन्न आयोजनों में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल होंगे। इसके दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के साथ-साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में परंपरागत रूप से 933 स्थलों पर माँ दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त भी कई स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। उन्होंने बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन समितियों के सदस्यों से संवाद करते हुए कहा कि प्रतिमाओं की स्थापना सुरक्षित स्थानों जैसे सार्वजनिक स्थानों आदि में कराई जाए, ताकि सड़क पर सामान्य यातायात प्रभावित न हो। इस कार्यवाही में लोगों की आस्था और जनभावना का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने कहा कि आने वाले त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिस आरक्षी अपनी तैनाती स्थल पर ही रहें और इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि उपद्रवियों/अराजक तत्वों और शोहदों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जाएगा।
इस मौके पर डॉ. विवेक बाजपेयी, संजीव अग्रवाल, लाला मुकेश अग्रवाल, पंडित पीयूष रावत, विनोद अवस्थी, वरुण अग्रवाल, रविश त्रिपाठी आदि ने सुझाव दिया कि आने वाले त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्र में लटके हुए विद्युत तारों को ठीक कराया जाए, सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए, नगर क्षेत्र में अतिक्रमण की समस्या का निराकरण किया जाए और आयोजन स्थल पर पुलिस व्यवस्था मजबूत हो।
इस अवसर पर एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम वित्त एवं राजस्व वरुण कुमार पांडेय, एसपी देहात डॉ. अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, समस्त उपजिलाधिकारी, विद्युत विभाग, लोक निर्माण विभाग, जल निगम, जल संसाधन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी की जमानत याचिका का विरोध किया
Ballia : प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार