झांसी : मोंठ से गरौठा तक भव्य तिरंगा यात्रा में बिखरे राष्ट्रप्रेम के रंग

झांसी : आज़ादी के अमृत महोत्सव और स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गरौठा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मोंठ से गरौठा तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोग बाइकों पर सवार होकर हाथों में तिरंगा लहराते नजर आए।

विधायक जवाहरलाल राजपूत के मार्गदर्शन और उनके पुत्र राहुल राजपूत की मौजूदगी में आयोजित इस तिरंगा यात्रा का शुभारंभ झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप से हुआ। राहुल राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

तिरंगा यात्रा मोंठ से शुरू होकर समथर, पूंछ, एरच, गुरसराय होते हुए गरौठा पहुंची। यात्रा के दौरान जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए और लोगों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को समर्पित इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाया।

राहुल राजपूत ने तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले लोगों का आभार जताते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों को तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया और भारत के वीर सैनिकों को नमन किया।

भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों और लहराते तिरंगों ने माहौल को पूरी तरह राष्ट्ररंग में रंग दिया।

ये भी पढ़ें: झाँसी : स्वतंत्रता दिवस से पूर्व सघन चेकिंग अभियान, 52 चालान काटे गए

झाँसी : पुलिस ने निकाली “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें