
Jhansi: शनिवार को सुबह से लगातार हो रही बारिश के चलते धीरे-धीरे पानी अब पक्के मकान को भी हानि पहुंचाने लगा है। जिसके चलते मजदूर के मकान का लेंटर गिर गया। गनीमत यह रही कि इस घटना की कोई हताहत नही हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह से हो रही बारिश के चलते ब्लॉक बामौर के ग्राम पंचायत मडोरी में विनोद कुमार पुत्र मानिक लाल के मकान का लेटर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई। नही तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
विनोद कुमार मजदूरी करके अपनी परिवार का भरण पोषण करता था उसने मेहनत मजदूरी करके अपने घर में एक पक्के कमरे का निर्माण करवाया था बारिश के चलते मजदूर का रहने का आशियाना छिन गया। वही विनोद कुमार ने शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की।
ये भी पढ़ें:
‘धर्मनिरपेक्ष शब्द को हटाया जाए, यह हमारी संस्कृति का मूल नहीं’ : शिवराज सिंह चौहान
https://bhaskardigital.com/word-secular-should-be-removed-shivraj-singh-chauhan/
लखीमपुर खीरी : लेखपाल की टिप्पणी पर उबाल! ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत
https://bhaskardigital.com/lakhimpur-khiri-anger-over-lekhpal-comment-brahmin-community/
तकलीफ में थीं शेफाली, पति पराग त्यागी कहां थे? मौत के बाद उठे कई सवाल
https://bhaskardigital.com/shefali-was-in-pain-where-was-her-husband-parag-tyagi-many-questions-arose-after-her-death/