
Jhansi : जनपद के मोंठ थाना क्षेत्र के अमरा गांव से एक 13 बर्षीय बालक एक माह से लापता है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है। परेशान परिजन पुलिस से आस लगाए बैठे हैं।
जानकारी के अनुसार, अमरा गांव निवासी सूरज वर्मा का 13 बर्षीय पुत्र भानु वर्मा, विगत 2 अक्टूबर को भंडारा खाने के लिए गांव में ही हाइवे किनारे स्थित मंदिर में गया था। जहां से वह काफी रात तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन वह नहीं मिला।
बच्चे के दादा रतिराम वर्मा ने बताया कि वह पहले कई बार घर से भाग चुका है। वह झांसी, समथर तथा दबोह में मिला था। वे आसपास और रिश्तेदारी में उसे खोजते रहे लेकिन जब पता ना लगा तो करीब 20 दिन बाद मोंठ पुलिस को सूचना दी।
कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि “बच्चे के लापता होने का मामला दर्ज है। पुलिस खोजबीन में जुटी है।”










