Jhansi : सरकारी अस्पताल में लापरवाही, नवजात को दवा न मिलने पर पिता ने जताया गहरा आक्रोश

Jhansi : बंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। बंगरा ब्लॉक के ग्राम घुराट तेजपुरा निवासी बालवीर, पुत्र फूलन प्रसाद श्रीवास, अपने 11 माह के नवजात बच्चे को मां के साथ इलाज के लिए सीएचसी बंगरा लेकर पहुंचे।

डॉक्टर द्वारा नवजात की जांच कर पर्चे पर आवश्यक दवाएं लिखी गईं। लेकिन जैसे ही बालवीर अस्पताल के मेडिकल काउंटर पर पहुंचे, वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें दवा उपलब्ध न होने की बात कही और कथित रूप से बाहर किसी प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सलाह दी।

नवजात को सरकारी अस्पताल में दवा न मिलने से परेशान बालवीर ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने इसे गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खुली लापरवाही बताते हुए तुरंत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

इसके साथ ही बालवीर ने उप जिलाधिकारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र भी सौंपा, जिसमें पूरे मामले की गहन जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता लगातार समस्या बनी हुई है। मामले की शिकायत उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।बंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की लापरवाही एक बार फिर सुर्खियों में है। बंगरा ब्लॉक के ग्राम घुराट तेजपुरा निवासी बालवीर, पुत्र फूलन प्रसाद श्रीवास, अपने 11 माह के नवजात बच्चे को मां के साथ इलाज के लिए सीएचसी बंगरा लेकर पहुंचे।

डॉक्टर द्वारा नवजात की जांच कर पर्चे पर आवश्यक दवाएं लिखी गईं। लेकिन जैसे ही बालवीर अस्पताल के मेडिकल काउंटर पर पहुंचे, वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें दवा उपलब्ध न होने की बात कही और कथित रूप से बाहर किसी प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवा लेने की सलाह दी।

नवजात को सरकारी अस्पताल में दवा न मिलने से परेशान बालवीर ने अस्पताल प्रबंधन के प्रति गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने इसे गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खुली लापरवाही बताते हुए तुरंत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

इसके साथ ही बालवीर ने उप जिलाधिकारी को एक शिकायती प्रार्थना पत्र भी सौंपा, जिसमें पूरे मामले की गहन जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता लगातार समस्या बनी हुई है। मामले की शिकायत उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद अब प्रशासन की अगली कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें