Jhansi : दिनदहाड़े मर्डर पत्नी के सामने पति को कई गोलियां मारीं, मौत से हड़कंप

Jhansi : सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। गोली लगने से ग्राम भोजला गांव निवासी अरविंद यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश में गोलियां चलाईं। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं भोजला गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।

यह घटना झांसी में एक बार फिर अपराध की गंभीर तस्वीर उजागर कर रही है।

ये भी पढ़ें: Jhansi : खेत में काम करते समय किसान की मौत, परिवार में पसरा मातम

Jhasi : हिस्ट्रीशीटर फिरोज से पुलिस की मुठभेड़, घायल आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें