
Jhansi : रविवार रात मोंठ थाना पुलिस ने 11 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार रात को उपनिरीक्षक भगत सिंह, उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक रजनीकांत, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, कांस्टेबल श्याम प्रताप सिंह एवं महिला कांस्टेबल मंजू की टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम अमरा स्थित अमरा किला के पास छापेमारी की। इस दौरान सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत की बाजी लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
छापेमारी में पुलिस ने मौके से ₹32,400 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों की जामातलाशी से ₹1,070 नकद भी प्राप्त हुए। कुल मिलाकर ₹33,470 और 52 पत्तों की गड्डी पुलिस ने कब्जे में ली।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
- रामकुमार जाटव पुत्र वालकिशोर, निवासी ग्राम अमरा, थाना मोठ, उम्र लगभग 50 वर्ष।
- दिनेश अहिरवार पुत्र श्रीलाल, निवासी ग्राम सौजना, थाना मोठ, उम्र लगभग 30 वर्ष।
- धर्मदास कोरी पुत्र सुन्दर, निवासी ग्राम डबरा, थाना चिरगांव, उम्र लगभग 50 वर्ष।
- रणकेन्द्र पुत्र उमाशंकर राजपूत, निवासी ग्राम अमरा, थाना मोठ, उम्र लगभग 35 वर्ष।
- मैथिलीशरण कुशवाहा पुत्र मातादीन, निवासी ग्राम अमरा, थाना मोठ, उम्र लगभग 34 वर्ष।
- रोहित पुत्र हरिश्चन्द्र राजपूत, निवासी ग्राम डबरा, थाना चिरगांव, उम्र लगभग 30 वर्ष।
- आकाश पुत्र कमलेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम डबरा, थाना चिरगांव, उम्र लगभग 22 वर्ष।
- महेश पुत्र परमानन्द अहिरवार, निवासी ग्राम जखौरा, थाना ककरबई, उम्र लगभग 29 वर्ष।
- दिनेश कोरी पुत्र परशुराम, निवासी ग्राम अमरा, थाना मोठ, उम्र लगभग 30 वर्ष।
- जगमोहन लुहार पुत्र रामसहाय लुहार, निवासी ग्राम अटरिया, थाना मोठ, उम्र लगभग 50 वर्ष।
- कुलदीप राजपूत पुत्र चन्द्रभान राजपूत, निवासी ग्राम अटरिया, थाना मोठ, उम्र लगभग 38 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भगत सिंह, योगेन्द्र सिंह,रजनीकांत, हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह,कांस्टेबल देवेंद्र सिंह, श्याम प्रताप, महिला कांस्टेबल मंजू शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि सभी 11 अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मोंठ पर धारा 13 जी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।