Jhansi : मोंठ नगर पंचायत को मिला नया अधिशासी अधिकारी, न्यायिक एसडीएम जितेन्द्र कुमार सिंह ने संभाला चार्ज

Jhansi : मोंठ नगर पंचायत में प्रशासनिक बदलाव के तहत एसडीएम न्यायिक एसडीएम जितेन्द्र कुमार सिंह ने अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। इससे पूर्व यह जिम्मेदारी महेंद्र कुमार चौधरी के पास थी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन प्रतिनिधि देवेन्द्र गोसाई, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

चार्ज संभालते ही ईओ जितेन्द्र कुमार सिंह ने नगर पंचायत के कार्यों, अभिलेखों और चल रही योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगर के समग्र विकास के लिए शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े अन्य बुनियादी मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर पंचायत में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य किया जाएगा। आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने और जनसेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

नगर पंचायत के कर्मचारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि नए अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें