Jhansi : मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 का आयोजन

Jhansi : उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी के दिशा-निर्देशानुसार थाना रक्सा की मिशन शक्ति टीम ने ग्राम राजापुर में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल और कॉलेज की छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पूर्व दर्शन छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 102, 108, 112, 1076, 1098 आदि की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और उनकी सुविधा के लिए पिंक कार्ड वितरित किए गए। साथ ही 10 मेधावी छात्राओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सौजन्य से मोमेंटो प्रदान किया गया और 10 स्वावलंबी महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों से लाभान्वित करना था।

ये भी पढ़ें: Jhansi : एसडीएम और सीओ ने खाद वितरण केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को दी नैनो डीएपी की जानकारी

लद्दाख हिंसा : राशन और जरूरी सामान की किल्लत के बीच प्रशासन ने राहत के कदम तेज किए

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें