Jhansi : बीस हजार का इनामी जालसाज गिरफ्तार

Jhansi : नवाबाद थाना पुलिस ने बीस हजार के इनामी जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नवाबाद पुलिस ने ललितपुर के रामनगर न्यू आईसर एजेंसी के पास रहने वाले संतोष पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को वह दो साल से झांसा दे रहा था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सीओ सिटी ने बताया कि संतोष पाल छोटा-मोटा कारोबार करता था। फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके सहारे उसने वाहन बेचे थे। उसके खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई थी, लेकिन आरोपी चकमा देकर भाग निकला। दो साल से वह यहां नहीं आया था। नाम और पहचान बदलकर अलीगढ़ में रहने लगा। वहां मजदूरों की आपूर्ति का ठेका लेता था। वांछित होने के चलते एसएसपी ने कुछ माह पहले उस पर बीस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें