Jhansi : जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झण्डी दिखाकर किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ

  • 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जायेगा दस्तक अभियान

Jhansi : प्रदेश सरकार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद झांसी में संचारी रोगों एवं मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु चलाये जा रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारम्भ कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पवन गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय ने बताया कि दिनांक 05 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2025 तक आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्री के द्वारा घर-घर जाकर दस्तक अभियान चलाया जायेगा।

स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली निकली जाएगी

दस्तक अभियान में बुखार के रोगियों की सूची, आईएलआई मरीजों की सूची, टीबी के संदिग्धों की सूची, कुष्ठ रोगियों की सूची तया कुपोषित बच्चों की सूची तैयार की जाएगी और फ्रंटलाईन वर्कर्स आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा ई-कवच पोर्टल पर डिजिटली अपलोड की जायेगी तत्पश्चात संदिग्धों की जांच कराकर इलाज शुरू किया जाएगा। अभियान के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं झाड़ी कटाई का कार्य पंचायतीराज विभाग, नगर क्षेत्र में नगर निगम, नगर पालिका,नगर पंचायत के माध्यम से नगर विकास विभाग, शूकरपालकों का संवेदीकरण का कार्य पशुपालन विभाग, चूहा छछूंदर आदि कृंतक से बचाव का कार्य कृषि विभाग, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता का कार्य जल संस्थान द्वारा, अति कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा, स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली का कार्य शिक्षा विभाग द्वारा किया जायेगा तथा अभियान की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार सूचना विभाग द्वारा किया जाएगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने अपने संबोधन में कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक कर संदेशों से जानकारी घर-घर पहुंचाकर व्यवहार परिवर्तन करके संचारी रोगों से बचाव किया जा सकता है। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरे प्रदेश में सफलतापूर्वक यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सका है।

2025 में अभी तक 40 डेंगू केस पाये गये

नोडल अधिकारी डा० उत्सव राज ने संचारी रोगों से बचाव हेतु समस्त संबंधित विभागों को सक्रिय रूप से भागीदारी कर अभियान को सफल बनाये जाने हेतु बताया कि पिछले वर्षों की अपेक्षा संचारी रोगों की संख्या में निरन्तर गिरावट दर्ज हो रही है एवं वर्तमान 2025 में अभी तक 40 डेंगू केस पाये गये हैं। संचारी रोगों में निरन्तर गिरावट का मुख्य कारण विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वारा 11 विभागों की सम्मिलित गतिविधियां हैं।ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधान कार्यक्रम के नोडल होंगे, जो सभी गतिविधियों को संचालित करेंगे। मलेरिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा मच्छरों के सामान्य से अधिक प्रजनन क्षेत्रों की सूची बनाकर अन्तर्विभागीय सहयोग से मच्छर नियंत्रण गतिविधियां सम्पादित करने हेतु नगर विकास, ग्रामीण विकास, पंचायती राज विभाग इत्यादि को उपलब्ध कराते हुये समुचित वेक्टर नियंत्रण कार्य किये जायेंगे।

गोष्ठी के पश्चात सीएमओ कार्यालय से बी के डी चौराहा होते हुये निकाली गई रैली में आशायें, आंगनवाडी कार्यकत्री, सीएमओ कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी, नगर निगम झांसी की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां, फॉगिंग वाहन एवं मलेरिया विभाग के कर्मचारी हाथों में स्लोगन तख्तियां लेकर सम्मिलित हुए।स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ विजयश्री शुक्ला द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं आशाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अभियान की जानकारी प्रदान की गई।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर एसीएमओ डॉ एन के जैन, डीएसओ डॉ रमाकान्त स्वर्णकार, डिप्टी डीआईओ डॉ अंशुमान तिवारी, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी / जिला मलेरिया अधिकारी डॉ उत्सव राज, कंट्रोलरूम प्रभारी डॉ सतीश चंद्र, रीतेश सिंह जिला प्रशासनिक अधिकारी, डॉ विजय शुक्ला, रत्नेश त्रिपाठी शिक्षा विभाग, प्रतिनिधि पंचायती राज विभाग, प्रतिनिधि आईसीडीएस विभाग, एआरओ लाखन सिंह एवं राजबृजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला मलेरिया अधिकारी आर के गुप्ता, जयप्रकाश एएमओ, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक ज्ञानेन्द्र गौतम, मलेरिया निरीक्षक रविन्द्र कुमार,गौरव चतुर्वेदी, अमर सिंह,
एसएफडब्ल्यू सुमित शर्मा,महेंद्र खरे,सुनील साहू, आईएफडब्ल्यू, डीबीसी गौरव कुशवाहा , रोहित श्रीवास,आशीष श्रीवास,आदर्श अहिरवार,चित्रांश खरे,प्रियांशु खरे ,विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि, आशाएं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें