
Jhansi : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की नगर इकाई का गठन वरिष्ठ पत्रकार गिरवर सिंह के संरक्षण और जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया गया। सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार महादेव भास्कर को नगर अध्यक्ष चुना गया। वहीं जिलाध्यक्ष ने पत्रकार भूपेन्द्र गुप्ता को तहसील उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा की।
बैठक के दौरान नगर के पत्रकारों ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकार गिरवर सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, स्वस्ति कुमार घोष, अनुज श्रोत्रिय, कल्याण सिंह चौहान, अरविन्द्र सिंह दांगी, मानवेन्द्र सिंह चौहान सहित नगर पंचायत कटेरा के चेयरमैन धनीराम डबरया, पूर्व चेयरमैन महेश कटैरिया, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार जैन, मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु स्वर्णकार, पार्षद अंकित गुप्ता और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष महादेव भास्कर ने वरिष्ठ पत्रकारों एवं अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर चेयरमैन धनीराम डबरया सहित सभी अतिथियों ने नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई दी।
संचालन अरविन्द्र सिंह दांगी ने किया तथा आभार नवनियुक्त नगर अध्यक्ष महादेव भास्कर ने व्यक्त किया।










