झांसी : भाजपा किसान मोर्चा ने उठाई आवाज, किसानों की फसलों के नुकसान पर प्लाट-टू-प्लाट सर्वे की माँग

झांसी। मोंठ तहसील क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष कृष्ण चन्द्र तिवारी ने उपजिलाधिकारी मोंठ को ज्ञापन सौंपा है।

किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बताया कि लगातार हुई भारी वर्षा के कारण खेतों में खड़ी फसलें लगभग नष्ट हो गई हैं। जहाँ थोड़ी बहुत फसलें बची भी हैं, वहाँ भी उत्पादन की संभावना बेहद कम है। ऐसे हालात में किसान आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं।

किसान मोर्चा ने प्रशासन से माँग की है कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रभावित ग्रामों में प्लाट-टू-प्लाट सर्वे कराया जाए, ताकि किसानों को उचित मुआवजा व आर्थिक राहत मिल सके।

जिलाध्यक्ष का कहना है कि यह सरकार किसानों की हितैषी है और यदि शीघ्र सर्वे कराया जाता है तो किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

ज्ञापन देने वालों में श्याम बिहारी दुबे, ब्रह्मजीत द्विवेदी, रानू पाण्डेय, पंकज त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें