
झांसी। गुरुवार रात जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र में 55 बर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सेरसा निवासी अशोक पांचाल अपनी पत्नी विद्या देवी (55) के साथ रहता था। गुरुवार रात जब वह खेत पर कृषि कार्य से गया था। इस दौरान पत्नी ने कमरे के छप्पर की म्यार से रस्सी डालकर फंदा बनाया, उसपर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पति ने घर आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। तत्काल घटना की सूचना पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया।
मृतका के दो लड़के हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। दोनों फरीदाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। हालांकि महिला ने यह कदम क्यों उठाया इन कारणों का पता नहीं लग सका। फिलहाल इस घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।










