
Jhansi : जनपद झांसी के ग्राम रक्सा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चल रही सक्रिय कार्रवाई के अंतर्गत रक्सा थाना पुलिस ने 4 आरोपियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। रक्सा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई गुरुवार को की गई।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रामकुमार, करन सिंह, जितेंद्र सिंह कुशवाहा और महेश कुशवाहा शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम परसाई, थाना रक्सा के निवासी हैं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद एवं शांति भंग करने के लिए लंबे समय से सक्रिय बताए जा रहे थे।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के विरुद्ध लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रक्सा पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी और मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक दिनेश गिरी, हेड कांस्टेबल हरिओम, महिला कांस्टेबल प्रतिभा पाटिल, बॉबी सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रक्सा थाना की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिली है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।











