
झज्जर हादसा : हरियाणा के झज्जर जिले में कैंटर और पिकअप की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा बुधवार की सुबह करीब 3 बजे केएमपी कटरा एक्सप्रेसवे फ्लाइओवर पर हुआ।
बता दें कि कुंडली–मानेसर–पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिकअप में सवार मजदूर उत्तर प्रदेश से महेंद्रगढ़ आ रहे थे। रास्ते में प्रवासी मजदूरों से भरी पिकअप गाड़ी को पीछे से आ रहे कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच पांच मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं तीस से ज्यादा लोगों में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। आठ गंभीर घायलों को बहादुरगढ़ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर घायल लोगों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। मृतकों में एक महिला और चार पुरुष शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के अमन नगर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के घोड़ाकैमला गांव जा रहे थे। वे यहां फसल कटाई के काम के लिए आए थे। पिकअप में करीब 37 मजदूर सवार थे। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद से मृतकों और घायलों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़े : Delhi Bomb Threat : दिल्ली के दो स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए कैंपस