अमेरिका : यहूदी संग्रहालय में गोलीबारी, इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन में यहूदी संग्रहालय के पास गोलीबारी हुई। इस घटना में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

अधिकारियों के अनुसार, यह गोलीबारी वॉशिंगटन के केंद्र में मौजूद यहूदी संग्रहालय के बाहर हुई है। तुरंत ही सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी और डीसी के कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो कैपिटल घटनास्थल पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आतंकवाद या किसी भी तरह की दुर्भावनापूर्ण गतिविधि की आशंका से इनकार नहीं किया है। घटना के पीछे का मकसद और संदर्भ की जांच जारी है, और अधिकारियों ने जनता से सतर्क रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़े : लखीमपुर खीरी : अधिवक्ता को फोन पर जान से मारने की दी धमकी, FIR दर्ज

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

संगीता बिजलानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अर्जुन बिजली 3 घंटे ही आ रही… मंत्री बोले- बोलो जय सिया राम बद्रीनाथ मंदिर गेट पर फोटो को लेकर श्रद्धालुओं में भिड़ंत जो लोकसभा जीतता है विधानसभी जीतता है संसद का मानसून सत्र 21 जुलाईव से होगा शुरु