
मृतका की फाइल फोटो
Naupedwan, Jaunpur : स्थानीय थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला ने समय करीब एक बजे दोपहर बंद कमरें के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ससुराल वालों ने तत्काल दरवाजा खोल कर महिला को उपचार के लिये किसी प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। प्रियंका का शव ससुराल वालों ने घटनास्थल पर लाकर रख दिया।
पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बक्शा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस की सूचना पर सीओ सदर और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतिका प्रियंका देवी के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।मृतिका प्रियंका देवी का उम्र लगभग 24 वर्ष था जिसका मायका आलापुर कृष्णापड़ थाना मछलीशहर जौनपुर था जिसका विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पहले बक्शा थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी हितेश गौतम पुत्र सन्तोष गौतम के साथ हुईं थीं।
पुलिस ने बताया कि मृतिका के मायके वालों को घटना की सूचना दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी। घटनास्थल पर शान्ति व्यवस्था कायम है।










