VIDEO: ‘पार्टी बनउली हम औ.. मलाइ तू कटबा?’ फिर सुभासपा नेताजी पर सरेआम पर जड़ दिए थप्पड़

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के आशापुर गांव में मंगलवार को सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर को एक कार्यक्रम के दौरान थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है। सुभासपा नेताजी को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले महेंद्र राजभर का स्वागत माला पहनाकर किया जाता है, फिर अचानक बृजेश राजभर नामक व्यक्ति उन्हें थप्पड़ मारते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान महेंद्र राजभर आश्चर्यचकित रह गए, जबकि मौजूद कार्यकर्ता तुरंत बीच-बचाव कर दोनों को अलग करते हैं।

महेंद्र राजभर ने घटना के बाद थाने पहुंचकर बृजेश राजभर के खिलाफ तहरीर दी है। उनका आरोप है कि बृजेश राजभर एक उदंड प्रवृत्ति का व्यक्ति है और जमीन से जुड़ी कामकाज की बजाय धनउगाही में लगा रहता है। उन्होंने कहा कि बृजेश को पार्टी से पहले ही निष्कासित किया जा चुका है।

महेंद्र राजभर का यह भी आरोप है कि कुछ दिन पहले बृजेश राजभर ने मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की थी, और उसी शह पर ही उसने यह घटना अंजाम दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महेंद्र राजभर मऊ जिले के मूल निवासी हैं, जहां उन्होंने मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। बाद में उन्होंने अपनी पार्टी बनाई और सुभासपा से अलग हो गए। वह पहले एनडीए के प्रत्याशी के रूप में मऊ विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

मौके पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महेंद्र राजभर का नाम ‘कटप्पा’ रखा था, जिसे खूब सुर्खियों में देखा गया था। मोदी की यह टिप्पणी उनके चुनाव प्रचार के दौरान आई थी और यह चर्चा का विषय बनी थी। घटना के बाद पुलिस ने महेंद्र राजभर की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, इस घटना के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया भी आ रही है। विपक्षी नेता इसे पार्टी में अंदरूनी कलह और असामाजिक तत्वों की करतूत करार दे रहे हैं।


खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें

जिम के बाहर शरवरी ने फ्लॉन्ट की टोंड लेग्स कुबैरा के सॉन्ग लॉन्च पर पहुंची रश्मिका बेदावा जमा राशि को जल्द लौटाया जाएगा केरल के समुद्र में अचानक जलने लगा मालवाहक जहाज विदेश से लौटे प्रतिनिधिमंडल से PM मोदी ने की मुलाकात