
Jaunpur : जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत केराकत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है। कार्रवाई केराकत थाना क्षेत्र के नरहन गांव में की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरहन गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र शंभू रतन और उदय प्रताप गुप्ता पुत्र श्याम रतन गुप्ता के रूप में हुई है। मुखबिर से प्रतिबंधित मांझा की बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर दोनों को धर दबोचा।
पुलिस ने बताया कि दीपक कुमार के कब्जे से विभिन्न रंगों की कुल 307 प्रतिबंधित मांझा रीलें (बंडल) बरामद की गईं। उसे 20 दिसंबर 2025 को शाम करीब 4:10 बजे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों के मांझा बिक्री से जुड़े होने की पुष्टि हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी द्वारिकानाथ यादव व उनकी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।












