
जौनपुर। बेरोजगारों के साथ ठगी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 27600रु की जाली नोट, नकली सोने की बिस्किट और एक XUV 700 गाड़ी बरामद किया हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जलालपुर व स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अन्तरजनपदीय ठगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से ₹27,600 के जाली नोट, नकली पीली धातु (सोना जैसा दिखने वाला) के बिस्किट व आभूषण, एक कलर प्रिंटर, दो मोबाइल, सात कार्ड व एक लग्जरी XUV 700 वाहन बरामद हुआ है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर काकोरी नहर पुलिया के पास हाईवे से आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अजय सिंह व अरविंद के रूप में हुई।

पुलिस के पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे आम लोगों को गाड़ी दिलाने, प्रॉपर्टी खरीदवाने या रोजगार देने के नाम पर ठगी करते हैं। इसके अलावा लोगों को नकली सोना क़ो असली बताकर बेच देते हैं और जाली नोटों को दुगुना करने के नाम पर ठगी करते हैं। जरुरत पड़ने पर वे प्रिंटर से जाली नोट छाप लेते हैं। इन्हीं पैसों से उन्होंने गाड़ियां, मकान और अन्य संपत्ति खरीदी है। पकड़े गए अभियुक्त अजय सिंह उर्फ पिंटू का पर कई मुकदमे हैं, जिनमें लाइन बाजार, कोतवाली, बड़ागांव, लंका (वाराणसी) व जलालपुर थाने के कुल 12 से अधिक मुकदमे शामिल हैं।
केराकत सीओ अजीत रजक ने बताया कि जलालपुर पुलिस के द्वारा दो अंतर्जनपदीय ठगो व जालसाज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अजय सिंह व अरविंद को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान दोनों ठगो ने बताया कि वह गाड़ी बेचने के नाम पर लोगों के साथ जालसाजी करते थे. पकड़े गए दोनों अभियुक्त मार्केट में नकली नोटों, नकली सोने के बिस्किट को असली सोने का बिस्किट बताकर जालसाजी का काम करते थे. इनके पास से पीली धातु के सामान को बरामद किया और एक XUV 700 बरामद किया गया और 27 हजार 600 रु की नकली करेंसी बरामद किया।
यह भी पढ़े : एक और जेन-जी आंदोलन! युवाओं के समर्थन में उतरे सैनिक, प्रदर्शनकारियों ने संभाला ऐतिहासिक ‘13 मई चौक’