
सुजानगंज, जौनपुर : पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने न्यायालय के वांछित 7 अभियुक्तों और पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सुजानगंज थाना पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने सवेली गांव से मनीष उर्फ रिंकू और बराई गांव से भुवाल को गिरफ्तार किया। भीलमपुर से अंकुर गौड़ उर्फ आकाश और छोटू गौड़ उर्फ आशीष को हिरासत में लिया गया।
हटियारामनाथ से राजेंद्र प्रसाद उर्फ गोपी और राकेश पाठक को गिरफ्तार किया गया। बहाउद्दीनपुर से विमलेश को भी पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे।
इसी अभियान में पुलिस ने प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के मोखरी गांव से पॉक्सो एक्ट के आरोपी पवन सरोज को भी गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी बदलापुर के मार्गदर्शन में थाना सुजानगंज की पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की।
ये भी पढ़ें: मेरठ: गोटका गांव में महाराणा प्रताप बोर्ड पर जय भीम लिखने से बवाल, पुलिस ने हालात किए काबू
गाजियाबाद : साहिबाबाद सब्जी मंडी में वर्चस्व की जंग मीटिंग के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल